*नगर आयुक्त नंदन कुमार से लघु व्यापारियों की समस्या के निदान पर विशेष चर्चा कर नए नियमों और योजनाओं की नियमावली संजय चोपड़ा द्वारा सौंपी गई*

*वर्ष 2026 तक के नगर निगम प्रशासन द्वारा जिन स्ट्रीट वेंडर्स को कारोबारी लाइसेंस दिए गए हैं क्षेत्र वाई उनको कारोबार की अनुमति दी जाएगी नगर आयुक्त नंदन कुमार*

*हरिद्वार* उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली 2016 के अनुरूप उत्तराखंड शासन द्वारा रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के व्यवसाय के लिए बनाए गए नए नियमों और योजनाओं के बारे में नगर आयुक्त नंदन कुमार से लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने साथियों सहित नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त कार्यालय पर नगर आयुक्त नंदन कुमार से विशेष चर्चा उत्तराखंड शासन के नए नियमों वह योजनाओं की नियमावली सौंपी साथ ही पूर्व में फेरी समिति के बैठक के लिए गए निर्णयों पर बिंदुवार चर्चा कर क्रियान्वन की मांग को प्रमुखता से दोहराया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त नंदन कुमार ने लघु व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा वर्ष 2026 के नगर निगम प्रशासन द्वारा जिन रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को क्षेत्र वाई चलती फिरती दिल्ली के लाइसेंस दिए गए हैं उन्हें सभी को कारोबार की अनुमति के साथ जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन को शीघ्र ही पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया जाएगा और दो नए वेंडिंग जोन जिसमें दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के नजदीक दूसरा भगत सिंह चौक से सेक्टर 2 बैरियर तक के वेंडिंग जोन का सौंदर्यकरण के साथ बिजली पानी सीसीटीवी कैमरे चौकीदार इत्यादि मूलभूत सुविधाओं देने के लिए पत्रावली गतिमान है और कुंभ मेला प्रशासन द्वारा नए सेक्टर घोषित हो जाने के प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत योजनाबद्ध तरीके से मेला क्षेत्र में भी वेंडिंग जोन बनाए जाने पर विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिरिक्त नए दो नए वेंडिंग जोन बनाए जाने कि इस योजना का हम नगर निगम प्रशासन का आभार प्रकट करते हैं उन्होंने कहा कि रेलवे रोड सहित सभी 60 वार्डों में रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स का सर्वे कराकर फल फ्रूट सब्जी रोजमर्रा की वस्तुओं को आम जनता में उपलब्ध कराने के लिए छोटे वेंडिंग जोन बनाया बनाए जाने से काफी तादात में रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर लघु व्यापारियों को सरकार के संरक्षण में स्वरोजगार दिए जाने के के लिए इच्छा शक्ति के साथ नगर निगम प्रशासन को आगे बढ़ना होगा।

नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त के कार्यालय पर नगर आयुक्त नंदन कुमार से विस्तारिक चर्चा करते हैं फेरी समिति सदस्य राजकुमार ,सुमन गुप्ता ,आशा कश्यप, सुनील कुकरेती, लालचंद, कपिल कुमार ,विजय गुप्ता ,धर्मपाल, सोनू ,भोला यादव ,चंदन रावत, मनीष, रिंकू ,कामिनी मिश्रा, ललिता, रेखा, बबीता ,सीमा ,सुनीता ,आजम अंसारी, कामिल ,नईम आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।