*नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखण्ड हरिद्वार इकाई की बैठक सम्पन्न*

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की हरिद्वार जनपद इकाई की एक बैठक जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल की अध्यक्षता में आहूत की गयी। जिसमें यूनियन को संगठित करने व आगामी कार्य योजना पर चर्चा की गयी। बैठक का शुभारम्भ कार्यकारिणी सदस्य सुदेश आर्या ने किया। उन्होंने कहा कि हमारी यूनियन प्रदेश की प्रमुख संस्था है जिसमें हमें आपसी मतभेद को दूर करते हुए संगठिन होकर कार्य करना चाहिए। साथ अपनी व्यक्तिगत चर्चा परिचर्चा व्हाट्सएप ग्रुप पर न करके व्यक्तिगत व्हाट्सएप पर करना चाहिए। कार्यकारणी सदस्य सूर्या सिंह राणा संगठन मंत्री अश्वनी धीमान व मुकेश कुमार सूर्या संयुक्त रूप से कहा कि संगठन की सूचना को आदान प्रदान करने के लिए एक सरल तरीका अपनाया जाये व साथ ही ग्रुप में सूचना देने के साथ-साथ फोन करके भी सूचना देनी चाहिए या फिर कोई एक ही माध्यम के द्वारा सूचनाएं भेजी जाए।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धन सिंह बिष्ट ने कहा कि हमारी यूनियन एक परिवार की तरह है इसमें सभी को सामूहिक रूप से कार्य करना चाहिए और सभी को अपने पदों की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। मनोज बिजल्वाण ने यूनियन के संगठन के लिए शिक्षाप्रद उदाहरण पेश किए। यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने कहा कि संगठन सभी सदस्यों के सहयोग से चलता है जिसमें सभी पदाधिकारियों को सहयोग करना चाहिए उन्होंने अपना मार्गदर्शन देते हुए कहा आप सभी के साथ मैं हमेशा चलूंगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील शर्मा ने कहा कि बैठक जब भी हो एक एजेंडा तैयार होना चाहिए साथ उन्होने कहा कि बैठक में जो भी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित नहीं हो रहे उनको लेकर कोई दिशा-निर्देश होना चाहिए जिससे बैठक में उपस्थित अधिक से अधिक हो सके। सुझाव दिया। कार्यकारिणी सदस्य रेखा नेगी ने कहा कि हमारा संगठन पत्रकारों का संगठन है और सभी मेरे वरिष्ठ है इन लोगों के द्वारा संगठन को लेकर जो गतिविधियां होंगी उसमें सहयोग करूंगी। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के चर्चा के दौरान आगामी कार्यक्रम 30 मई 2022 हिन्दी पत्रकारिता दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए योजना बनायी गयी है जिसकी तैयारी के लिए सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई है। अन्त में जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों सुझावों का स्वागत करते हुए जो भी त्रुटियां हुई हैं उनको सुधारने का अश्वासन दिया। बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धन सिंह बिष्ट, सुनील शर्मा, जिला सचिव संजय अग्रवाल, संगठन मंत्री अश्वनी धीमन एवं मुकेश कुमार सूर्या, प्रचार मंत्री मनोज बिजल्वाण, कोषाध्यक्ष संजू पुरोहित, श्रीमती सुदेश आर्या,सूर्या सिंह राणा, हरपाल सिंह, भगवती गोयल, रेखा नेगी, हिमांशु भट्ट आदि मौजूद रहे।