*कुशा घाट मार्ग पुराने 15 नंबर बिजली घर के स्थान पर नए पुल की निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने किया प्रदर्शन*
*आगामी कुंभ मेला 27 के विशेष आयोजन में झूला पुल का निर्माण करें मेला प्रशासन संजय चोपड़ा*
*हरिद्वार*, पुरानी सब्जी मंडी चौक, मोती बाजार, कुशा घाट मार्ग के आसपास सभी सभी व्यापार मंडल संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूर्ण कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगवाई में पुरानी सब्जी मंडी चौक पर पुराना15 नंबर बिजली घर के स्थान पर गंगा जी पर झूला पुल की निर्माण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर ऑनलाइन इमेल द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आगामी कुंभ मेला 27 के आयोजन की दृष्टि कुशा घाट मार्ग15 नंबर बिजली घर के स्थान पर झूला पुल निर्माण की मांग को प्रमुखता से किया।
इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष व्यापारी नेता संजय चोपड़ा ने कहा पूर्व में आगामी कुंभ मेला 2010 के आयोजन के दौरान 15 नंबर बिजली घर के स्थान पर नए पुल के निर्माण की कार्रवाई को लोक निर्माण विभाग द्वारा सर्वे किया जा चुका है आगामी कुंभ मेला 2027 के विशेष आयोजन में पुराना15 नंबर बिजली घर स्थान पर झूला पुल के निर्माण किए जाने से तीर्थ नगरी हरिद्वार का सौंदर्यकरण और बढ़ेगा और चार धाम यात्रा मेलों के दौरान बाजारों से भीड़ वगैरह भी नियंत्रित रहेगी उन्होंने ये भी कहा कि मनसा देवी से चंडी देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाओं के साथ अपनी यात्रा सुगम कर सकेंगे।
मोती बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश खुराना ने कहा आगामी कुंभ मेला 27 के आयोजन के दौरान कुंभ मेला प्रशासन द्वारा आगामी विकास की योजना में गंगा जी पर दो पुलों के निर्माण किया जा रहे हैं एक श्री यंत्र मंदिर के सामने दूसरा खड़खड़ी श्मशान घाट इन्हीं पुलों के निर्माण में तीसरा पुल 15 नंबर बिजली घर के स्थान पर बनाए जाने की नितांत आवश्यकता है उन्होंने कहा शीघ्र ही व्यापारियों को और संगठित कर तीसरी पुल निर्माण की मांग को लेकर चरणबद्घ तरीके से आंदोलन किए जाएंगे।
कुशा घाट मार्ग 15 नंबर बिजली घर के स्थान पर नए पुल के निर्माण की मांग को दोहराते स्थानीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों में मोहित गर्ग ,राहुल वर्मा,सुंदरलाल राजपूत, संजय भारद्वाज, शोभराज सिंह, अवधेश कोटियाल, राजेश दुआ, संजय बंसल ,राधेश्याम रतूड़ी ,श्याम, नितिन, संजय पवार, गोपाल कृष्ण ,मनोज, मुकेश ,अमित रतूड़ी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
