हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार हरिद्वार में मेघा सफाई अभियान शुरू हो चुका है जिसके तहत आज नगर निगम के पर्यावरण मित्रों ने बड़ी सब्जी मंडी चौक पर स्वच्छता की शपथ ली।
इसके साथ ही मोती बाजार व्यापार मंडल के व्यापारियों के साथ स्थानीय पार्षद हिमांशु गुप्ता ने भी मेघा सफाई अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ ली पार्षद हिमांशु गुप्ता ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जिलाधिकारी द्वारा यह साहरनीय पहल है जिसमें हम सभी बढ़ चढ़कर सहयोग करेंगे उन्होंने व्यापारियों से भी आग्रह किया कि सभी अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें । इस दौरान व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश खुराना ने कहा कि सफाई के लिए एक-एक व्यापारी के पास जाकर उसे स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी और जिम्मेदारी के साथ सभी व्यापारी इस अभियान में सहयोग करेंगे। इस दौरान मोती बाजार के अध्यक्ष आशुतोष वर्मा महामंत्री राजेश खुराना कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग आशीष प्रधान अवधेश कोठियाल विमनेश पाल कल्याण सिंह राहुल राठौर आशीष गुप्ता श्री राम कुमार संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। पर्यावरण मित्रों की शपथ के दौरान सफाई नायक सीताराम रवि कुमार अमित सनी सुमित काला बॉबी श्याम और हैप्पी आदि मौजूद रहे।
