*मंसूरी लघु व्यापार बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी ने हरिद्वार पहुंचकर लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा से शिष्टाचार मुलाकात विस्तारित चर्चा की*

*उत्तराखंड शासन नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार मंसूरी के विकास कार्यों में लघु व्यापारियों को सम्मिलित किया जाना न्याय संगत होगा संजय चोपड़ा*

*हरिद्वार* मंसूरी रेड़ी पटरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामकिशन राही ने प्रतिनिधिमंडल के रूप में हरिद्वार पहुंचकर लघु व्यापार एसो.के मुख्य कार्यालय पर लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा से शिष्टाचार मुलाकात कर मंसूरी क्षेत्र में पूर्व से अपने कारोबार स्थानों अपना व्यापार संचालित कर रहे स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के मंसूरी नगर पालिका द्वारा उनके स्थान से हटाए जाने के विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की मंसूरी रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों का व्यापार बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी ने मंसूरी के लघु व्यापारियों की समस्या के निदान के लिए मंसूरी में प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा को आमंत्रित भी किया।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने मंसूरी नगर पालिका प्रशासन को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार मंसूरी लघु व्यापार बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी के साथ वार्ता कर समस्या का निदान किया जाना न्याय संगत होगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार मंसूरी शहरी क्षेत्र के विकास के लिए जो भी कार्य किया जा रहे हैं उन सभी विकास की योजनाओं में पार्किंग के नजदीक वह सार्वजनिक स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किया जाना उचित होगा।

इस अवसर पर मंसूरी लघु व्यापार बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामकिशन राही ने कहा मंसूरी एक पर्यटन नगरी है भारी तादाद में देश-विदेश से पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है नगर पालिका मंसूरी यदि टाउन प्लान बना रही है टाउन प्लान में स्थानीय रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को भी योजनाबद्ध तरीके से समाहित किया जाना की कार्रवाई पर मंसूरी के स्थानीय निवासी लघु व्यापारियों के भी सुझाव सम्मिलित किए जाने चाहिए उन्होंने कहा शीघ्र ही प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगवाई में मंसूरी नगर पालिका को सार्वजनिक तौर पर प्रस्ताव दिए जाएंगे‌।

हरिद्वार पहुंचकर प्रतिनिधि मंडल के रूप में मंसूरी रेडी पटरी संघर्ष समिति के पदाधिकारी में अध्यक्ष रामकिशन राही उपाध्यक्ष कमल कुमार महासचिव संजय टम्टा सचिव गोविंद प्रसाद नौटियाल कोषाध्यक्ष साजिद सिद्दकी सदस्य भारत बहादुर मुकेश टम्टा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे हैं।