*हरिद्वार* कुंभ मेला 2027 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में धर्मनगरी हरिद्वार के सभी मठ मंदिर आवासीय घर सहित धर्मशाला आश्रम होटल रेन बसेरे सभी इमारत को मेला प्रशासन द्वारा पीले रंग से सजाए जाने की मुहिम का समर्थन करते हुए पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा के संयोजन में धर्मशाला रक्षा समिति के अध्यक्ष महेश गौड़ की अध्यक्षता में बिरला घाट पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया बैठक में मुख्य अतिथि अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती व कुंभ मेला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए जिसमें विस्तारित रूप से आगामी कुंभ मेला 27 को दिव्या रूप से सजाने संवारने की सार्थक पहल का स्वागत करते हुए मां गंगा के किनारे सभी भवन निर्माण स्वामियों ने कुंभ मेला प्रशासन की इस मुहिम का स्वागत करते हुए पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने कहा आगामी कुंभ मेला 27 से पहले धर्म नगरी हरिद्वार को सरकार के निर्देशन में पीले रंग में सजने सवरने की मुहिम का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें सभी धर्मशाला आश्रम मठ मंदिरों के भवन स्वामियों ने अपनी सहमति दरशाई है जो कि स्वागत योग्य है उन्होंने कहा धर्म नगरी हरिद्वार की एक अपनी विश्व में अलग पहचान है इसी को ध्यान में रखते हुए आगामी कुंभ मेला 27 यादगार पल इतिहास में सम्मिलित हो इसके लिए सभी सामाजिक संगठनों को स्वयं ही पहल करने के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कुंभ मेला प्रशासन द्वारा हरिद्वार में विकास के जो कार्य किया जा रहे हैं वह सभी प्रशासनीय हैं उन्होंने कहा बिरला घाट के समीप संत शिरोमणि गुरु रविदास घाट का भी निर्माण मेला प्रशासन द्वारा किया जाना न्याय संगत होगा उन्होंने कहा कि देश दुनिया से संत शिरोमणि गुरु रविदास के अनुयाई सच्ची श्रद्धा भक्ति से मां गंगा के दर्शन कर स्नान ध्यान करते हुए पुण्य के भागी बनते हैं इसी के दृष्टिगत संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के नाम पर कुंभ मेला प्रशासन द्वारा अलग से एक यादगार स्तंभ स्थापित किया जाना चाहिए।
धर्मशाला रक्षा समिति के अध्यक्ष महेश गौड़ ने कुंभ मेला प्रशासन द्वारा धर्म नगरी हरिद्वार को सजाने संवारने की इस मुहिम का स्वागत करते हुए धर्मशाला रक्षा समिति के सभी मंडल की तरफ से मेला प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया

बिरला घाट पर मेला प्रशासन के साथ बैठक में सम्मिलित हुए सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज संप्रदाय समिति के प्रबंधक राज कुमार डोंगर,गौरव भारद्वाज,शिव कुमार शर्मा, रमेश मिढ़ा, कुंवर सेन, उत्तम, नरेश, हीरालाल शर्मा, संजय मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, गंगा प्रसाद, रविन्दर भट्ट, मोहन, राजेन्द्र गौड़, पंडित मनीष शर्मा, ओमप्रकाश भाटिया, हरि गिरि महाराज, पंडित कृष्ण प्रसाद, मोहनलाल, जय सिंह शामिल रहे।
