*हरिद्वार*, नगर निगम प्रशासन द्वारा मार्च, अप्रैल, मई वित्तीय वर्ष 26-27 के लाइसेंस निर्गत किए गए रेलवे रोड, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शिवपुरी, दीनदयाल उपाध्याय पुल मार्ग, भूपतवाला, खड़खड़ी, ज्वालापुर इत्यादि क्षेत्रों के स्थानीय कारोबारी, रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो की बस अड्डा इकाई के चौथे दिन के धरने प्रदर्शन में सभी फेरी समिति सदस्यों व लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने बस स्टैंड, रेलवे रोड के नगर निगम से लाइसेंस प्राप्त व लघु व्यापारियों की न्यायसंगत मांगों का समर्थन करते हुए नगर निगम प्रशासन को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना, उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली 2016 के नियम अनुसार, फेरी समिति की बैठक को क्रियान्वित करते हुए वर्ष 2018 में सर्वे सूची में शामिल सभी स्ट्रीट वेंडर्स, लघु व्यापारियों को वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की योजना है। योजना को दरकिनार कर रहे नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नगर निगम में पंजीकृत लघु व्यापारियों ने लगातार चार दिनों से नगर आयुक्त के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के माध्यम से संघर्ष किया जा रहे हैं।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना, उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली के नियमअनुसार हरिद्वार नगर निगम में गठित फेरी समिति की बैठक के अनुरूप फुटपाथ के कारोबारी, रेड़ी-पटरी के लघु व्यापारियों के नियम योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की प्रक्रिया है। उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली का घोर उल्लंघन कर नगर निगम प्रशासन द्वारा निर्गत किए गए लाइसेंस व विक्रय प्रमाण पत्र के लघु व्यापारियों को उनके कारोबार से वंचित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। संजय चोपड़ा ने कहा हरिद्वार नगर निगम प्रशासन को कुंभ मेला प्रशासन व सामान्य प्रशासन को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराना चाहिए। उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार जिन चिन्हित क्षेत्र में वेंडिंग जोन चिन्हित किए गए हैं व जिन क्षेत्रों में लाइसेंस निर्गत किए गए हैं, उन सभी स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मानजनक तरीके से रोजगार के अवसर दिया जाना, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के साथ सामाजिक सुरक्षा दिया जाना उचित होगा।

चार दिवसीय धरने प्रदर्शन का समर्थन करते फेरी समिति सदस्यों में राजकुमार सिंह, कमल सिंह, नरेश मा. तोमर, तस्लीम अहमद, सुमन गुप्ता, आशा देवी, सुनील कुकरेती, मनीष शर्मा, उमेश कुमार, आजम अंसारी, लालचंद गुप्ता, विजय गुप्ता, नरसिंह कुमार, कपिल सिंह, नीतीश अग्रवाल, विकास, मंजू पाल, राधे कृष्णा आदि ने प्रमुख रूप से धरने प्रदर्शन में सम्मलित होकर अपने विचार व्यक्त किए।