हरिद्वार में गोविंदपुरी स्थित पशुराम घाट न्यास पर भगवान विष्णु के वापस अपने लोक पहुंचने परशुराम घाट के अध्यक्ष रविकांत शर्मा के नेतृत्व मैं आज शाम पशुराम घाट न्यास पर 1151 दिए जलाकर देव दीपावली मनाई।
इस अवसर पर रविकांत शर्मा ने बताया देव दीपावली का हिन्दू धर्म मे बहुत बड़ा महत्व है। जब विष्णु भगवान वामन अवतार रखकर राजा बलि कि सारी भूमि तीन पग में नाप दी थी तब भगवान विष्णु ने उन्हें वर मांगने के लिए कहा ऐसे में राजा बली ने भगवान विष्णु को अपना द्वारपाल बना लिया उनके द्वारपाल बनने से सृष्टि की सारी व्यवस्था बिगड़ गई तब देवी लक्ष्मी ने राजा बलि को अपना भाई बना कर उसको रक्षा सूत्र बांधा तब राजा बलि ने उनसे कोई भी वर मांगने के लिए कहा तब देवी लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को आजाद करने के लिए कहा और तब भगवान विष्णु अपने लोक पहुंचे। इस अवसर पर सभी देवताओं ने दीपक जलाकर खुशियां मनाई थी। इसी उपलक्ष में आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पशुराम घाट न्यास पर भी भगवान विष्णु के लिए 1151 दीपक जलाकर और उनके अपने धाम पहुंचने पर यह उत्सव मनाया गया । इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह तथा परशुराम घाट के सदस्य मुकेश जोशी अमित कौशिक अमित शर्मा डॉ कपिल शर्मा डॉ आरडी शर्मा जेपी शर्मा विशाल गर्ग संजय बंसल अभिनव बंसल हेमू शर्मा अजीत कुमार सचिन कश्यप कमल गुप्ता आदि मौजूद रहे।