ऋषिकुल पार्किंग में अवैध रास्तों से असामाजिक तत्वों का खतरा, संचालक ने जिलामजिस्ट्रेट सहित सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा शिकायती पत्र।

हरिद्वार 10 मार्च । ऋषिकुल ब्रह्मचर्यश्रम विद्यापीठ के पश्चिम मैदान में स्थित पार्किंग स्थल पर अवैध रास्तों से असामाजिक तत्वों की घुसपैठ और वाहनों को नुकसान पहुंचाने का खतरा बढ़ गया है। पार्किंग संचालक राहुल बंसल ने सिटी मजिस्ट्रेट / सचिव को एक विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। राहुल बंसल के अनुसार, पार्किंग क्षेत्र में दो अवैध रास्ते खोले गए हैं—एक रेलवे ट्रैक से सीधे पार्किंग की ओर, जहां दीवार तोड़ दी गई है, तथा दूसरा पास की कॉलोनी से। राहुल बंसल ने बताया कि नियमानुसार पार्किंग चल रही हैं, लेकिन दबंग व्यक्तियों द्वारा ये रास्ते बनाए गए हैं। जब हम इन्हें बंद करने की कोशिश करते हैं, तो कथित नेता रोक देते हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी वाहनों के शीशे तोड़े गए, जिसका नुकसान हमने खुद उठाया हैं । पार्किंग संचालक ने चेतावनी दी है कि यदि रास्ते तत्काल बंद नहीं हुए, तो असामाजिक तत्व पार्किंग में खड़े सैकड़ों वाहनों को निशाना बना सकते हैं। इसके अलावा, पार्किंग के अंदर बिना अनुमति एक भूखंड को ‘पार्क’ बनाने का प्रयास हो रहा है, जो खतरनाक है। “बच्चे वाहनों के बीच खेलते हैं, कोई अनहोनी हो सकती है। यह पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। शिकायतीं पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ स्थानीय नेता जानबूझकर पार्किंग प्रशासन पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर बदनामी करा रहे हैं, ताकि दबाव बनाया जा सके। ऋषिकुल पार्किंग में अवैध रास्तों से न केवल राजस्व हानि हो रही है, बल्कि वाहनों की सुरक्षा को भी खतरा हो रहा है। पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वाले चालकों का कहना है कि रात में संदिग्ध लोग घूमते हैं, जिससे डर लगता है। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित जो कि ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम के प्रशासक भी है ने जल्द से जल्द अवैध रास्तों को बंद करने का आश्वासन देते हुए अधीनस्थों को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।