मोती बाजार व्यापार मंडल के चुनाव रविवार 15 मार्च को होने जा रहे हैं इस कड़ी में आशु वर्मा सत्येंद्र झा अनिल कुमार जैन ठाकुर देवेंद्र सिंह और वृंदावन बिहारी ने अध्यक्ष पद के लिए और महामंत्री पद के लिए राजेश खुराना नवीन अग्रवाल माधव बेदी कोषाध्यक्ष पद के लिए जागृत गर्ग रजत केसवानी आकाश बंसल ने पर्चा लिया था जिसमें शुक्रवार 13 तारीख को नाम वापसी लिए जाने थे। मोती बाजार के चुनाव अधिकारी प्रत्यूष मणी गर्ग ने बताया की अब अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में है और कोषाध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। उन्होंने बताया कि महामंत्री पद पर राजेश खुराना के अलावा किसी और ने पर्चा जमा नहीं करा इसलिए राजेश खुराना को महामंत्री पद पर निविरोध महामंत्री नियुक्त किया गया है।
