*नगर निगम प्रशासन द्वारा विकसित किए गए तीन वेंडिंग जोन के लाभार्थियों को नए वित्तीय वर्ष 26-27 सम्मिलित करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन*

*लाइसेंस विक्रय प्रमाण परिचय पत्र आवंटन की कार्यवाही का सरलीयकरण किया किए जाने से नगर आयुक्त का आभार संजय चोपड़ा*

*हरिद्वार* नगर निगम द्वारा विकसित किए गए तीन वेंडिंग जोन प्रथम ललतारो पुल ,चण्डी चौराहा मार्ग दूसरा भगत सिंह चौक से सेक्टर 2 बैरियर तीसरा पुल जटवाड़ा सभी वेंडिंग जोन के लाभार्थियों को नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशन में नए वित्तीय वर्ष 26-27 के लाइसेंस विक्रय प्रमाण परिचय पत्र आवंटन की कार्रवाई करते हुए प्रथम वेंडिंग जोन के प्रांगण में नगर निगम द्वारा एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया प्रथम चरण में वेंडिंग जोन के लाभार्थी मैं सभी औपचारिकता पूरी कर नए वित्तीय वर्ष के लाइसेंस के लिए आवेदन नगर निगम के वरिष्ठ लिपिक शिव प्रकाश सिंह चौहान के माध्यम से जमा कराए।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार नए वित्तीय वर्ष 26- 27 के लाइसेंस विक्रिया प्रमाण परिचय पत्र आवटन की कार्रवाई सरलीयकरण किया जाने से नगर आयुक्त नंदन कुमार का सभी वेंडिंग जोन के लाभार्थी लघु व्यापारी आभार प्रकट करते हैं उन्होंने कहा आगामी दूसरे चरण में चलती फिरती रेड़ी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को उनके कारोबारी स्थान पर चिन्हित कर नए वित्तीय वर्ष के लाइसेंस विक्रय प्रमाण परिचय पत्र दिए जाने की कार्रवाई किए जाने से सभी स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों की एक नई पहचान बनेगी उन्होंने कहा रुड़की हरिद्वार विकास प्राधिकरण द्वारा सभी चौक चौराहे के सौंदर्यकरण किया जा रहे हैं सौंदर्यकरण की योजना में वेंडिंग जोन भी सम्मिलित किए जाने की कार्रवाई प्रचलन में लाने के लिए शीघ्र ही एचआरडी ए के अधिकारियों से भेंट वार्ताएं की जाएगी।

वरिष्ठ लिपिक शिव सिंह चौहान ने कहा नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशन में नए वित्तीय वर्ष की राजस्व की वसूली को ध्यान में रखते हुए प्रथम चरण में सभी वेंडिंग जोन के लाभार्थियों को नए वित्तीय वर्ष 26- 27 के के लाइसेंस निर्गत करने की कार्रवाई के साथ अवैध अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

प्रथम वेंडिंग जोन के प्रांगण में नगर निगम प्रशासन द्वारा लाइसेंस विक्रय प्रमाण परिचय पत्र के आवेदन करते लाभार्थी लघु व्यापारियों में फूल सिंह, श्याम कुमार, मोहनलाल, सचिन राजपूत, राजकुमार ,भूपेंद्र राजपूत, रवि कुमार ,सुमन गुप्ता ,सुनीता चौहान ,ओम प्रकाश, मनीष शर्मा, बालकिशन कश्यप, सुरेश कांति आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।