हरिद्वार बड़ी सब्जी मंडी चौक पर वार्ड नंबर 8 के पार्षद हिमांशु गुप्ता को मोती बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशुतोष वर्मा व महामंत्री राजेश खुराना के नेतृत्व में एक ज्ञापन दिया गया जिसमें आशुतोष वर्मा ने कहा की बड़ी सब्जी मंडी चौक पर जो नाली बनी हुई है वह बहुत ही खस्ता हालत में पहुंच चुकी है उस नाली में आने वाला सारा पानी दुकानों की नींव में जा रहा है जिससे आने वाले समय में दुकानों को खतरा उत्पन्न हो सकता है। महामंत्री राजेश खुराना ने कहा कि स्थानीय पार्षद हिमांशु गुप्ता के जरिए नगर निगम तक अपनी बात को आज व्यापारी पहुंच रहे हैं पहले भी कई बार इस नाली को सही तरीके से बनवाने के लिए प्रयास किए गए परंतु आज तक किसी भी अधिकारी ने कोई काम नहीं करवाया । पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की बात नगर निगम में पुरजोर तरीके से रखी जाएगी और जल्द ही नाली निर्माण के लिए अधिकारियों को अवगत कराकर नाली निर्माण शुरू करवाया जाएगा।